टीआरपी डेस्क। सूरजपुर जिले से रविवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाल संप्रेषण गृह में बंद 6 अपचारी बालक सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर फरार हो गए। घटना के वक्त सभी बालक मुख्य गेट से भाग निकले और देखते ही देखते मौके से लापता हो गए।

फरार हुए बालकों में एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और चार सूरजपुर जिले से हैं। ये सभी चोरी सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक किसी भी अपचारी बालक का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना ने बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार बालकों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।