PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर हो रहे पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दावा किया है। गुरुवार को नदिया जिले के कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल में 50 साल बाद चुनावी हिंसा में कमी आई है, जो लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत है।
झालमुड़ी पर झन्नाटेदार पलटवार
बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने पर ममता बनर्जी ने इसे चुनावी नाटक करार दिया था। आज पीएम ने उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन उसका झन्नाटेदार झटका और झाल टीएमसी को लगी है। पीएम ने तंज कसते हुए ऐलान किया कि 4 मई को जब भाजपा की जीत का जश्न मनेगा, तब मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी।
पीएम ने चुनाव आयोग का आभार जताते हुए कहा कि पहले बंगाल में हर हफ्ते किसी को फांसी पर लटका दिया जाता था, लेकिन इस बार डर कम हुआ है। मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ‘घुसपैठियों का विकास’ कर रही है और उनके फर्जी दस्तावेज बनवा रही है। पीएम ने साफ कहा कि इस बार चुनाव न मोदी लड़ रहे हैं न भाजपा, बल्कि बंगाल की जनता खुद गुंडाराज के खिलाफ शंख फूंक रही है।
हर वर्ग में टीएमसी के खिलाफ गुस्सा
गौरतलब है कि रैली के दौरान पीएम ने कहा कि किसान से लेकर डॉक्टर, वकील और यहां तक कि पुलिस भी अब टीएमसी के सिंडिकेट और आदेशों से मुक्ति चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने दावा किया कि कई जिलों में इस बार सत्तारूढ़ दल का खाता भी नहीं खुलेगा।
रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।
PM Modi in Bengal: बंगाल में 50 साल बाद बदली हवा! पीएम मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई और झटका TMC को लगा

Rverma

More by Rverma