पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान हिंसा का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज इलाके में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उम्मीदवार के साथ हाथापाई की जा रही है और उनके कान से खून निकलता साफ देखा जा सकता है।

घटना के बाद सुवेंदु सरकार को अपनी जान बचाने के लिए अपने सुरक्षाकर्मी (बॉडीगार्ड) के साथ मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद सुवेंदु सरकार ने पत्रकारों को आपबीती सुनाई। सुवेंदु का आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने करीब 8-10 बूथों से उनके पोलिंग एजेंट्स को डरा-धमकाकर बाहर निकाल दिया था। जब वे स्थिति का जायजा लेने बूथ नंबर 24 पर पहुंचे, तो वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया।

“हार के डर से हमला करा रही हैं ममता”: सुवेंदु सरकार

बता दें कि इस हमले के बाद भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा जुबानी हमला बोला है। सुवेंदु सरकार ने दावा किया कि “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं। इसी हार के डर से उनके गुंडे अब हिंसा पर उतारू हैं ताकि डर का माहौल बनाकर मतदाताओं को रोका जा सके। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।”

See also  भारत ने विदेशों में कोविड के टीके भेजे और कोरोना का सफल प्रबंधन किया- धर्मेंद्र प्रधान

सियासी माहौल में उबाल

गौरतलब है कि बंगाल के पहले चरण में मुर्शिदाबाद में बम धमाके और अब कुमारगंज में उम्मीदवार के खून बहते हुए वीडियो ने चुनाव आयोग की चिंताओं को बढ़ा दिया है। दरअसल, भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की है और संबंधित बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की है। दूसरी ओर, टीएमसी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।