टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ी से बात की की। साथ ही पीएम मोदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का भी आग्रह किया।

पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से एक वीड‍ियो भी शेयर किया गया। पीएम मोदी ने इस दौरान सभी ख‍िलाड़‍ियों से उनके अनुभव जाने। इस दौरान कई ख‍िलाड़ी ऑनलाइन भी जुड़े, इनमें नीरज चोपड़ा, पीवी स‍िंधू, प्र‍ियंका गोस्वामी, मनु भाकर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल रहे। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से उनकी तैयार‍ियों का अनुभव जाना।

नीरज से मांगा चूरमा

पीएम मोदी वीडियो कॉल के दौरान नीरज चोपड़ा से एक खास चीज की मांग की। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से कहा, ‘तेरा चूरमा अभी तक आया नहीं। इस पर नीरज चोपड़ा जवाब दिया कि ‘चूरमा लेकर आएंगे। पिछली बार चीनी वाला चूरमा था हरियाणा वाला… देसी घी और गुड़ का। इस पर मोदी ने कहा, मुझे तेरी मां के हाथ का चूरमा खाना है।

See also  एम्स के बाद अब रेलवे सर्वर में सेंध, हैकर्स ने चुरा ली 3 करोड़ पैसेंजर्स की निजी जानकारी

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करूंगा, मैं इस मूड में हूं। मेरी कोशिश है कि खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना हो, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो तो मैं उस दिशा में काम करता रहूं। मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक के लिए अभी तक पुरुष हॉकी टीम सहित 80 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है। इन खेलों का पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 अन्य शहरों में आयोजन किया जाएगा। इस बार ओलंपिक में कुल 10,500 एथलीथ हिस्सा लेंगे। इनमें 32 खेलों की 329 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। भारत ने चार साल पहले टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे।

See also  मणिपुर जदयू के 5 विधायक हुए भाजपा में शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।