टीआरपी डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर -20 में एक न्यूज चैनल के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर को एक ई-मेल किया और ई-मेल के माध्यम से बदमाश ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को हत्या करने की धमकी दी।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं । पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के अनुसार सेक्टर 16-ए स्थित एक चैनल के मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी के सीएफओ कुशन चक्रवर्ती को ई-मेल भेजकर अज्ञात बदमाशों ने देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को जान से मारने की धमकी दी है।

See also  BREAKING: गृह मंत्री अमित शाह ने सुको के फैसले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की बात, कानून व्यवस्था की जानकारी ली

दावा किया कि पुलिस इस मामले के काफी नजदीक पहुंच गई है, जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। साइबर की टीम भी इस केस पर काम कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।