नरेंद्र मोदी

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोराना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। काफी प्रयासों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। नर्मदाबेन (80) अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं।

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रह्लाद मोदी ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी।

बता दें कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में 14352 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 7,803 लोग स्वस्थ भी हो गए।

See also  गणेश उत्सव- विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी, पंडालों में सिर्फ 5 फिट की मूर्ति की मिली इजाजत, देखें आदेश
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।