रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने आज रायपुर जिले के सभी सातों नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारी की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने इन सातों नगरीय निकायों के अधिकारियों से कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और समीक्षा की। उन्होंने सातों नगरीय निकायों में तत्काल कोरोना के संबंध में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह, जिले की अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, तीनों अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सह अनुविभागीय दंडाधिकारी और सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी उपस्थित थे।

दवा किट उपलब्ध कराने कहा

बैठक में कलेक्टर ने जिले में लॉकडाउन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में बनाए गए कोविड केयर सेंटर तथा चिकित्सालय में उपलब्ध बेड और ऑक्सीजन बेड की जानकारी ली। उन्होंने नगरीय निकायों में होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में दवा किट उपलब्ध कराने को कहा। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी जनपदों में आइसोलेशन मरीजों के लिए 3-3 हजार दवाई किट प्रदान किए गए हैं।

बेहतर कार्य के निर्देश

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो और नगरीय निकायों के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बढ़ाते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।