priyanka-gandhi

टीआरपी डेस्क। यूजीसी नेट और एनईईटी पेपर लीक का मामला दिन ब दिन तूल पकड़लता जा रहा है। नीट पेपर लीक के बाद यूजीसी नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है, जिसने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर एनईईटी घोटाले में 24 लाख छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा, आज देशभर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथियों ने NEET परीक्षा घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, भाजपा राज में भर्तियों में दौरान भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शैक्षणिक घोटाले देश के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का यह खेल तत्काल बंद होना चाहिए। हमारी मांग है कि नीट परीक्षा में हुए घोटाले पर तत्काल और सख्त कार्रवाई हो ताकि 24 लाख युवाओं को न्याय मिले।’

आज देश भर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथियों ने NEET परीक्षा घोटाले के ​खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा राज में भर्तियों में बेतहाशा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शैक्षणिक घोटाले देश के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का यह खेल तत्काल बंद होना चाहिए।

बता दें कि एक्स पर पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी ने एक और पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘पिछले पांच सालों में देश में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की एक राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है। हमारे पास सबसे बड़ी युवा आबादी है। भाजपा सरकार इन युवाओं को हुनरमंद और सक्षम बनाने की बजाय कमजोर बना रही है।

आपको बता दें कि NEET परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 24 लाख छात्रों ने भाग लिया था। हालांकि, 4 जून को नतीजे आने के बाद पेपर लीक के आरोप लगे। साथ ही यूजीसी नेट की परिक्षा 18 जून को आयोजित हुई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।