शनिवार, 7 नवंबर 2026 शनि, 7 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की हो रही चर्चा के बीच राहुल गांधी ने मां के लिए क्या लिखा?

Rahul Gandhi shares emotional message for mother Sonia Gandhi over her upcoming book and interview
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Belonging A Journey of Love: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया है।
  • मां के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में 60 साल बिताने के बाद भी वह आज वैसी ही हैं।
  • राहुल ने कहा, मां, मुझे आप पर गर्व है।
  • सोनिया गांधी ने इंटरव्यू में क्या कहा?।

Belonging A Journey of Love: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया है। सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के मूल्यों और छह दशक के सार्वजनिक सफर पर बात की। मां के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में 60 साल बिताने के बाद भी वह आज वैसी ही हैं। राहुल ने कहा, मां, मुझे आप पर गर्व है।

सोनिया गांधी ने इंटरव्यू में क्या कहा?

सोनिया गांधी ने इंटरव्यू में अपने जीवन के उन मूल्यों का जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने समय के साथ भी नहीं बदला। उन्होंने कहा कि बड़े होते हुए उन्होंने परिवार और दोस्तों के प्रति वफादारी, दूसरों के प्रति ईमानदारी और संवेदनशीलता तथा अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाने की सीख हासिल की थी। सोनिया गांधी के मुताबिक, उन्होंने हमेशा इन मूल्यों पर खरा उतरने की कोशिश की है। उनका मानना है कि इन मामलों में वह आज भी वही इंसान हैं, जिनसे राजीव गांधी करीब 60 साल पहले मिले थे।

राहुल गांधी ने मां के लिए क्या लिखा?

सोनिया गांधी के इंटरव्यू का अंश साझा करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पब्लिक लाइफ में साठ साल, और आज भी वही इंसान। आप पर गर्व है, मां। राहुल की यह प्रतिक्रिया सोनिया गांधी के उस बयान के संदर्भ में थी, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के मूल्यों और व्यक्तित्व में निरंतरता की बात कही थी।

अपनी किताब को लेकर चर्चा में हैं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी आने वाली किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर भी चर्चा में हैं। इसी किताब के सिलसिले में उन्होंने अंग्रेजी अखबार द हिंदू को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के साथ देश की मौजूदा राजनीतिक और लोकतांत्रिक परिस्थितियों पर भी विचार रखे हैं।

मोदी सरकार पर भी साधा निशाना

इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार बदलने के बाद देश में सुशासन की वापसी होगी। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को दोबारा मजबूत करने में समय लगेगा। इसके लिए राजनीतिक दलों को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन