शनिवार, 7 नवंबर 2026 शनि, 7 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

कैबिनेट मंत्री के पति बरेली से गिरफ्तार, 3 नोटिस और गैर-जमानती वारंट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

Uttarakhand Cabinet Minister Rekha Arya Husband Girdhari Lal Arrested in Bareilly
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Rekha Arya Husband Arrested: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
  • पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए जातिसूचक टिप्पणी, उत्पीड़न और मारपीट समेत गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
  • तीन नोटिस के बावजूद जांच में शामिल नहीं होने और अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराया गया था।
  • 15 अक्टूबर को मंत्री ने दर्ज कराई थी FIR रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून की कैंट कोतवाली में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Rekha Arya Husband Arrested: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए जातिसूचक टिप्पणी, उत्पीड़न और मारपीट समेत गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तीन नोटिस के बावजूद जांच में शामिल नहीं होने और अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराया गया था।

15 अक्टूबर को मंत्री ने दर्ज कराई थी FIR

रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून की कैंट कोतवाली में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस इस मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही थी।

तीन नोटिस के बाद भी जांच में नहीं हुए शामिल

पुलिस के अनुसार, गिरधारी लाल को पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया। उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज की और आखिरकार बरेली से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पहली शादी छिपाने और फर्जी हस्ताक्षर के भी आरोप

रेखा आर्या ने अपनी शिकायत में वैवाहिक संबंधों से जुड़े कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। उनका आरोप था कि गिरधारी लाल ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया। इसके अलावा उन्होंने कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिये उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाने का आरोप भी लगाया था। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन