नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मेडिकल के आधार पर जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को शर्तों के साथ जमानत अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम स्वास्थ्य आधार पर छह हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे रहे हैं।

इस दौरान वो अपनी पसंद के निजी अस्पताल में भी इलाज करवा सकते हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जैन दिल्ली से बाहर नहीं जा सकेंगे। कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे सत्येन्द्र जैन बीते दिनों बाथरूम में बेहोश हो कर गिर गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें स्वांस लेने में तकलीफ हो रही है फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और वेशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। 

See also  बड़ी खबरः रघुवर दास बने ओडिशा के नए राज्यपाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।