नेशनल डेस्क। इस वक्त पूरा देश अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में लगा हुआ है। इसी बीच खुफिया एजेंसियों ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आतंकी हमले की साजिश को लेकर अलर्ट किया है।

खुफिया एजेंसियों की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि आतंकवादी फर्जी पास और सरकारी वर्दी का सहारा लेकर आतंकी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।

इस खुफिया अलर्ट के मद्देनजर अयोध्या से 100 किलोमीटर के दायरे में सुल्तानपुर बाराबंकी और गोंडा तक शिकंजा कस दिया गया है। उधर दिल्ली और आसपास के जितने भी गेस्ट हाउस होटल हैं, वहां पर पुलिस और खुफिया एजेंसिंयों की जांच लगातार चल रही है, जिससे कोई संदेहास्पद व्यक्ति वहां ठहर न सके या कोई संदेहास्पद सामान वहां रखा ना जा सके।

साथ ही बता दें रामलला की नई मूर्ति की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके लिए आज मंगलवार 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू कर दिए गए हैं।

See also  इस राज्य में 20 मार्च तक बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं