Breaking News: मध्यप्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ से सीखेगी शराब की ब्रिक्री बढ़ाने का तरीका

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में राजनैतिक पार्टियां ही नहीं प्रशासन भी पूरी तैयारी कर रहा है। पुलिस अवैध तरीके से हथियार और शराब बनाने वालों की पकड़ रही है। वहीं आबकारी विभाग (Excise Department) ने भी चुनाव के दौरान शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत राज्य में फिलहाल शराब बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

चुनाव के दौरान अक्सर शराब की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी जाती है। इसी पर लगाम कसने के इरादे से आबकारी विभाग ने ये कदम उठाया है। विभाग की ओर से 15 मार्च तक के लिए राज्य में अस्थाई लाइसेंस पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ ही जिन लोगों को अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए थे, विभाग उन पर निगरानी कर रहा है।

आबकारी विभाग के मुताबिक चुनाव के दौरान अस्थाई लाइसेंस दिए जाने से शराब की अवैध बिक्री, शराब के स्टोरेज का जरिया बन सकती है और इसका इस्तेमाल चुनावों में किया जा सकता है। इसी को देखते हुए आबकारी विभाग ने ये फैसला किया है। नए लाइसेंस के लिए अब आगे की प्रक्रिया 15 मार्च के बाद ही शुरू हो सकेगी।

See also  इन 2 IPS अधिकारियों से नाराज हुए सीएम, हो सकते हैं सस्पेंड

रेलवे स्टेशनों के साथ ट्रेनों में शराब और हथियार की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के जवान ट्रेनों द्वारा आने वाले यात्रियों पर निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस स्टापेज वाली पेसिंजर सहित सभी ट्रेनों में ठहराव के दौरान यात्रियों की चेकिंग कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।