टीआरपी डेस्क। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिए जाने के दौरान राजकुमार आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है, अब मैं इस पार्टी में नहीं रह सकता।

बता दें कि राजकुमार आनंद अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे। राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है। दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती ह। मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है।

बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद साल 2022 में राज कुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  रेलवे ने स्टेशन पर लगाई हवा से पानी बनाने की मशीन, 5 रुपये में खरीदें एक लीटर पानी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।