गन कल्चर के खिलाफ सख्त हुई इस राज्य की सराक, 813 गन लाइसेंस हुए रद्द

टीआरपी डेस्क। गन कल्चर के खिलाफ पंजाब की मान सरकार ने सख्त कदम उठाया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने राज्य में दिए गए 813 गन के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

इतना ही नहीं अब तक पंजाब सरकार 2000 से अधिक आर्म्स लाइसेंस रद्द कर चुकी है। पंजाब सरकार का कहना है कि बंदूक रखने के लिए नियमों का पालन करना होगा। पंजाब में अब सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या किसी अन्य कार्यक्रम में हथियारों को ले जाने और प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी गई है।

सरकार आगामी दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग की जाएगी। हिंसा और हथियारों का महिमामंडन करने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। पंजाब में कुल 3 लाख 73 हजार 53 आर्म्स लाइसेंस दिए गए हैं।

लुधियाना ग्रामीण के 87, शहीद भगत सिंह नगर के 48, गुरदासपुर के 10, फरीदकोट के 84, पठानकोट के 199, होशियापुर के 47, कपूरथला के 6, एस.ए.एस कस्बा के 235, संगरूर के 16, अमतृसर आयुक्तालय के 27, जालंधर आयुक्त कार्यालय के 11 और कई अन्य जिलों के लोगों के आर्म्स लाइसेंस कैंसिल किए जा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।