एमपी में सपा-बसपा के तीन विधायक भाजपा में शामिल  

भोपाल। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। आज दोनों पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए। जिसमें सपा विधायक राजेश कुमार शुक्ला, बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है। एमपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनता नजर आने लगा है।

यह भी पढ़ें
नेशनल हेराल्ड मामलाः झड़प के बाद सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार – Video

छतरपुर के बिजावर से सपा के विधायक राजेश शुक्ला और भिंड से बीएसपी के विधायक संजीव कुशवाहा ने अपनी पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भगवा पार्टी की सदस्यता ली। संजीव कुशवाहा की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी बीजेपी से ही रही है। उनके पिता रामलखन सिंह पांच बार सांसद रह चुके हैं।  

यह भी पढ़ें
विपक्ष को लगा एक और झटका -शरद पवार का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से इंकार

See also  सावधान : बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर फिर से इस जिले में अनिवार्य किया गया मास्क!

वर्तमान में ये दोनों विधायक बाहर से बीजेपी को समर्थन दे रहे थे। खास बात ये है कि इन तीनों विधायकों पर दलबदल नियम लागू नहीं होगा। क्योंकि समाजवादी पार्टी से केवल एक विधायक राजेश शुक्ला के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी का 100% विलय बीजेपी में हो गया है।

वहीं रामबाई और संजीव कुशवाहा के रूप में बसपा के पास दो विधायक हैं। इस तरह 50% विलय बीजेपी में होने पर भी दलबदल अधिनियम लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि एमपी में जुलाई में ही नगरीय निकाय चुनाव होना है। और इन विधायकों के शामिल होने से कांग्रेस को कड़ी टक्कर और बीजेपी को बड़ा समर्थन मिलेगा। 230 सदस्यों की एमपी विधानसभा में इस समय बीजेपी के 127 सदस्य हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।