Ukraine-Russia Conflict

टीआरपी डेस्क। यूक्रेन-रूस संकट पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत का रुख निष्पक्ष है और देश संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है। एएनआई में जारी वीडियो के अनुसार केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि “हमारा रुख निष्पक्ष है और हम शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं।”

इसी बीच भारतीयों को यूक्रेन से वापस लाने के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान रास्त से ही वापस आ गया है। दरअसल रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने कहा कि उसने अपने पूर्वी क्षेत्रों में रूसी सैन्य अभियानों के बीच अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। जिसके कारण एयर इंडिया के विमान को रास्ते से ही वापस आना पड़ा।

आपको बता दें कि करीब 20 हजार भारतीय अब भी यूक्रेन में फंसे हैं। एयर इंडिया की ओर से 24 और 26 फरवरी को भारत-यूक्रेन के बीच उड़ान संचालित की जानी थी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज सुबह ही यूक्रेन में ‘सैन्य अभियान’ की घोषणा की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेनी राजदूत ने रूस से मांग की कि वो युद्ध न करें। रूस-यूक्रेन संकट पर बुधवार देर रात को सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में यूक्रेनी राजदूत Sergiy Kyslytsya ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया से इस युद्ध (Russia-Ukraine Crisis) को रोकने को कहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।