हैदराबाद । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह का उद्धाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद की आजादी के जश्न के लिए तेलंगाना राज्य में आयोजित होने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे। रेड्डी ने कहा कि जब हम 15 अगस्त को भारत की आजादी का जश्न मनाते हैं, तो हमें उस दिन को भी मनाना चाहिए, जिस दिन हैदराबाद ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। लेकिन उस समय हैदराबाद को मुक्ति नहीं मिली। हैदराबाद को लगातार संघर्ष और बलिदान के लिए 13 महीने लगे, जिसके बाद हैदराबाद को आजादी मिली और भारत के साथ जुड़ पाया।

उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने इस उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने हैदराबाद की आजादी के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने हैदराबाद की आजादी में एक बड़ी भूमिका निभाई थी।

See also  जब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।