यूपी टीईटी- 2021 की नई तारीख का ऐलान, अब 26 दिसंबर को होगी परीक्षा

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का रविवार को पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दी गई थी। अगले ही दिन सोमवार को सरकार ने नई तारीख की भी घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा 26 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा का आयोजित होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि हम परीक्षार्थियों के साथ न्याय करेंंगे और एक महीने के अंदर ही परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 2554 परीक्षा केंद्रों पर 21,65,181 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2554 केंद्रों पर 12,91628 को शामिल होना था। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1747 केंद्रों पर 8,73,553 को शामिल होना था।

यूपीटीईटी 2021 की नई तारीख 26 दिसंबर घोषित की गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र ने पहले इसी तारीख का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री ने पहले परीक्षा कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने इसका कारण बीते वर्ष परीक्षा ना होना बताया था।

See also  सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को SC से मिली अनुमति, याचिकाकर्ताओं पर 1 लाख रुपये का जुर्माना

पिछले साल कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी थी। उसके बाद 28 नवंबर की तारीख तय हुई। अब पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त हो चुकी है और सरकार ने एक माह के अंदर कराने का ऐलान किया है इसलिए नई तारीख 26 दिसंबर घोषित की गई है।

इ यूपीटीईटी 2021 परीक्षा में 21 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। इंटरनेट मीडिया पर पेपर लीक करने वाले 35 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें प्रयागराज निवासी साल्वर गैंग का सरगना सहित बिहार राज्य के आठ साल्वर शामिल हैं।

दोबारा परीक्षा के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

परीक्षार्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और न ही किसी तरह का शुल्क देना होगा। दोबारा परीक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। दीपक कुमार ने कहा कि एसटीएफ की जांच में परीक्षा एजेंसी की भूमिका सामने आएगी तो उसी के अनुरूप एजेंसी को बदलने सहित अन्य निर्णय लिए जाएंगे।

See also  ब्रेकिंग: कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।