कटरा। जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले रास्ते में बाणगंगा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से गुजर रहे थे तभी अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चार श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए।

घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद कटरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के जवान भी मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

बता दें कि, कटरा से वैष्णो देवी भवन तक जाने वाला यह मार्ग हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। सावन के महीने और सोमवार का दिन होने के कारण यात्रा मार्ग पर भीड़ अधिक थी, ऐसे में अचानक हुआ यह भूस्खलन यात्रियों के लिए डर का कारण बन गया है।

See also  धार्मिक पर्यटन की सर्च में 97 फीसदी उछाल! #AyodhyaRamMandir ने खींचा पूरी दुनिया का ध्यान, विदेशों में हुआ सबसे ज्यादा सर्च

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।