टीआरपी डेस्क। Weightlifter Killed : हरियाणा के रोहतक और भिवानी जिले में अंतरराष्ट्रीय पैरा वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी रोहित की हत्या ने सनसनी फैला दी है। हिमायूंपुर निवासी रोहित की देर रात भिवानी से लौटते समय लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रोहित को PGIMS में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान ही रोहित ने दम तोड़ दिया।

शादी समारोह से लौटने के दौरान हमला

शुक्रवार की रात को रोहित अपने मित्र जतिन के साथ भिवानी के गांव रिवाड़ी खेड़ा में एक पारिवारिक शादी में गया था। समारोह के दौरान कथित तौर पर बारात में शामिल नशे में धुत्त युवक लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। रोहित और जतिन द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसे परिजनों ने बीच-बचाव कर शांत भी करा दिया था।

रेलवे फाटक के पास घेरकर पीटा

मामला शांत होने के बावजूद रात करीब 12 बजे रोहित की कार (HR-77 D 5491) को रिवाड़ी खेड़ा के बामला रेलवे फाटक के पास युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि राहुल तिगड़ाना नामक युवक और उसके 15–20 साथियों ने रोहित पर लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और नुकीले हथियारों से बर्बरता से वार किया। वार इतने गंभीर थे कि रोहित मौके पर ही बेसुध हो गया था।

See also  CG News: रायगढ़ नगर वन बनेगा ऑक्सीजन हब और पर्यटन केंद्र, स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ने किया पौधरोपण

रोहित ने अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और रोहित को पहले भिवानी के कदम अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे PGIMS रोहतक रेफर किया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

माता-पिता का इकलौता बेटा था रोहित

रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था और गांव में जिमखाना भी चलाता था। रोहित के जीजा रवि खासा और प्रत्यक्षदर्शी जतिन का कहना है कि महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध ही रोहित की मौत की वजह बन गई।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

Weightlifter Killed : सदर थाना भिवानी के SHO विकास फोगाट ने पुष्टि की है कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  Chhattisgarh News: नारायणपुर में फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा, 26 परिवारों को गांव से निकाला, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर