YouTuber Jyoti Malhotra: फेसबुक-इंस्टा की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ने सोमवार को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। ज्योति पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थी।

इंस्टाग्राम पर थे कितने सब्सक्राइबर्स

33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस रील्स और ट्रैवल कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। उनके यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ के 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 1.32 लाख फॉलोअर्स थे। पुलिस के अनुसार, ज्योति ने 2023 में कमीशन एजेंटों के जरिए वीजा हासिल कर पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित किया गया।

17 मई को हुई गिरफ्तारी

हिसार पुलिस ने 17 मई को ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस का दावा है कि ज्योति ने पाकिस्तानी एजेंटों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराई। जांच में यह भी पता चला कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थी।

See also  जानिए किन-किन राज्यों में फरवरी से खुलने जा रहे हैं स्कूल और कॉलेज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।