रायपुर। लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की हालत में सुधार आया है। उन्होंनेअपने बेटे अविनाश चौबे से बातचीत भी की है। ये जानकारी कृषि मंत्री के पारिवारिक सूत्रों ने दी। उन्होंनेबताया कि उन्होंने फोन पर अविनाश से बात की। कुछ देर पहले ही मोहम्मद अकबर ने बताया था किउनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। तो वहीं खबर है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष राहुल गांधी ने भी डॉक्टर्स से बातचीत की। 

कांग्रेस नेता रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान: राहुल गांधी

इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया है। इससेपहले ही एआईसीसी ने चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था कर कृषि मंत्री के परिजनों को लखनऊ बुला लिया। इससेपहले कृषि मंत्री को मेदांता ले जाने की बात चल रही थी। इसके लिए एक एम्बुलेंस अस्पताल के गेट परबिल्कुल तैयार हालत में खड़ी रखी गई थी। तो वहीं एयर एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया था। इस मामले मेंअच्छा यही रहा कि इन सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ी। इस वक्त भी कृषि मंत्री डॉक्टर्स के देखरेख मेंचल रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। बेहतर इलाज के लिए पीजीआई लखनऊमें शिफ्ट किया गया है ।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।