सांसद राहुल गांधी को पसंद आई छत्तीसगढ़िया थाली, जानें उन्हें खाने में क्या-क्या परोसा गया

टीआरपी डेस्क। जमीन पर बैठकर सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ व्यंजनों का आनंद लिया। उनके साथ राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना के लाभान्वित हितग्राही व गांधीवादी कार्यकर्ता भी भोजन में सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन एवं शिलान्यास – सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के माना रायपुर में निर्माण किया जाएगा।

देश में कहीं भी पुलिस, सेना और सशस्त्र बलों में कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के वीरों और छत्तीसगढ़ में शहादत देने वाले देश भर के रणबांकुरों के सम्मान में जलती रहेगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति जलती रहेगी।

‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ देश के वीर सपूतों के बलिदान की स्मृतियों को संजोने, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली भावी पीढ़ियों के हृदय में जगाए रखने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

See also  बिगड़ी कवासी लखमा की तबियत, मरवाही विधानसभा उपचुनाव के दौरे में फिर जो हुआ वो आपको देखना चाहिए

इस गौरवशाली स्मारक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोग अपने वीर सपूतों के पराक्रम और शौर्य के गौरव को अनुभूत कर सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर