टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक बार फिर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस बार भी पुलिस ने राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार कर 80 क्विंटल से ज्यादा का मादक पदार्थ जब्त किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपी दूध के खाली कैरट के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी

जानकारी के मुताबिक, कोमाखान थाना पुलिस को ओडिशा से अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने टेमरी नाका के पास चेकिंग शुरू की। तभी राजस्थान नंबर का एक ट्रक आता देख उसे रोक लिया। उसमें दो युवक सवार थे। पूछने पर नाम भरतपुर निवासी खालिद व अलवर निवासी साकिर हुसैन बताया।

26 बोरियों में निकला 165 पैकेट गांजा

पुलिस ने दोनों युवकों को ट्रक से नीचे उतारा और तलाशी ली। ट्रक में पीछे खाली कैरेट भरे हुए थे। इस पर टीम ने कैरेट हटाकर चेक किया तो बोरियां भरी हुई रखी थी। इन्हें उतार कर खोला तो 26 बोरियों में से प्लास्टिक में लिपटा 165 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 8.10 क्विंटल है। जिसका बाजार मूल्य 1.62 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

See also  देश तोड़ने वाले को मुंहतोड़ जवाब दे एनएसजी, उनमें डर पैदा हो: अमित शाह

ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे

दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। आरोपियों की तलाशी में मोबाइल, 3300 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है, जिससे आगे तस्करी से जुड़े तारों तक पहुंचा जा सके। जिले में लगातार गांजा तस्करी के मामले पकड़े जा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।