नरेंद्र मोदी

टीआरपी डेस्क। कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में ऑक्सीजन के मसले पर हाई-लेवल मीटिंग की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 1500 से अधिक PSA ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इन ऑक्सीजन प्लांट्स के जरिए 4 लाख से अधिक ऑक्सीजन बेड को सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान मेडिकल ऑक्सीजन का प्रोडक्शन और स्टॉक बढ़ाने के लिए जरूरी कदम पर भी चर्चा हुई।

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश को ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना पड़ा था। समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से कई मरीजों की जानें गई थीं। इसके बाद से ही सरकार ने ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए थे।

See also  भीमा मंडावी ने बरती थी लापरवाही... इसलिए हुई मौत! पहली इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में हुआ खुलासा...

PM के रिव्यू की अहम बातें

  • ऑक्सीजन प्लांट्स को चलाने और उसके रखरखाव के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाए, ताकि जरूरत के समय किसी भी तरह की दिक्कत से निपटा जा सके।
  • इस्तेमाल किए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट्स की परफॉर्मेंस और फंक्शनिंग को ट्रैक करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

तीसरी लहर की आशंका के बीच पीएम की मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह हाईलेवल मीटिंग देश में तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच हुई। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगस्त-सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। ऐसे में सरकार दवाओं और ऑक्सीजन जैसे संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

महाराष्ट्र और केरल में कोरोना पर चिंता जताई

इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम तस्वीरों और वीडियो में देख रहे हैं कि सभी लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी बनाए घूम रहे हैं। यह अच्छा नजारा नहीं है और इससे हममें डर की भावना पैदा होनी चाहिए।

See also  छत्तीसगढ़ सियासत: बीजेपी ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-कोरोनाकाल में किया 1500 करोड़ का बड़ा घोटाला

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक गलती के दूरगामी प्रभाव होंगे और कोरोना पर काबू पाने की लड़ाई कमजोर होगी। सभी को यह याद रखना चाहिए कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। कई अन्य देशों में संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है। वायरस भी म्यूटेट कर रहा है।

बीते दिन कोरोना इमरजेंसी पैकेज का ऐलान किया था

  • इससे पहले मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के लिए नए कोरोना इमरजेंसी पैकेज का ऐलान किया था।
  • 23,220 करोड़ के पैकेज का फोकस बच्चों पर है। इसमें 15,000 करोड़ रुपए का योगदान केंद्र और 8000 करोड़ रुपए का योगदान राज्यों की ओर से किया जाएगा।
  • इसके तहत उन जिलों में 5000 और 2500 बेड वाले फील्ड अस्पताल बनाने का भी प्रावधान है, जिनमें कोरोना मामले ज्यादा आ रहे हों। पैकेज की एक बड़ी बात ये है कि देश के हर जिला अस्पताल में 10,000 लीटर ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता विकसित की जाएगी।
See also  खिलाडियों को मिला मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी का तोहफा, जानिए यूनिवर्सिटी व औघड़नाथ मंदिर में क्या है खास
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर