ग्वालियर। मध्य प्रदेश कैडर के 3 रिटायर्ड IAS अधिकारी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। रिटायर्ड IAS एमके अग्रवाल, वेद प्रकाश और रविंद्र कुमार मिश्रा ने आज ग्वालियर में भाजपा कार्य समिति की बैठक में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एमपी भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष इन तीनों अधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।

मिली जानकारी के अनुसार, एमके अग्रवाल 2000 बैच के और वेद प्रकाश और रविंद्र मिश्रा 2003 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। माना जा रहा है कि वेद प्रकाश जबलपुर की एक सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उनके टिकट को लगभग फाइनल माना जा रहा है।

See also  TRP Special : स्पेनिश इन्फ्लुएंजा 1918, गांधी भी आ गए थे महामारी की जद में, आइसोलेशन में रहकर बची थी जान