टीआरपी डेस्क। Assembly Election : देश के तीन राज्यों- असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों ही क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी है।

दिग्गज पहुंचे पोलिंग बूथ

पुडुचेरी: मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने अपनी पुरानी परंपरा निभाते हुए मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचकर सबको चौंका दिया। वे थत्तंचवड़ी और मंगलम दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

केरल: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर में मतदान किया। वहीं, कांग्रेस दिग्गज ए.के. एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डालते हुए दावा किया कि इस बार राज्य में 10 साल पुरानी सरकार बदलेगी।

असम: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने मतदान से पहले गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए और भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया।

See also  बेकाबू रफ्तार का कहर, 1 की मौत, 15 घायल, पहले डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगे स्टॉलों और ठेलों को मारी टक्कर, नशे में था कार सवार

चुनाव के रोचक फैक्ट्स

पुडुचेरी का ‘हाई-टेक’ स्वागत: पुडुचेरी के एक मतदान केंद्र पर रोबोट को तैनात किया गया है जो आने वाले मतदाताओं का फूलों से स्वागत कर रहा है।

पहली बार वोटिंग: इन तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

केरलम में हैट्रिक की जंग: पिछले 70 सालों के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री (पिनाराई विजयन) लगातार तीसरी बार जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए मैदान में है।

असम का दंगल: 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहाँ मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस गठबंधन के बीच है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।