बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। चुनावी साल में एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। जानकरी मिल रही है कि केंद्रीय मंत्री 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं।

बता दें कि इस दफे अमित शाह बस्तर के दौरे पर रहेंगे। जहां भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी कर सकते हैं। बता दें नए साल की शुरूआत में ही केंद्रीय मंत्री कोरबा के दौरे पर भी आए थे। इसके बाद बस्तर का ये दौरा चुनावी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह इस दौरान भाजपा नेताओं को जीत का चुनावी मंत्र भी देंगे।

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मार्च में अमित शाह बस्तर दौरे पर आएंगे। फिलहाल उनके आने की तारीख तय नहीं है मगर 15-18 मार्च के बीच उनका छत्तीसगढ़ आना हो सकता है।

See also  Accident: रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर और हेल्पर की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।