जगदलपुर। रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस सोमवार सुबह बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस चालक और हेल्पर की मौत हो गई है। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया। चालक को निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

See also  हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी हुए रिटायर, कहा…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।