बड़ी खबर- कृषि मंत्री बनाए जा सकते हैं अमरिंदर सिंह!, अमित शाह से हुई मुलाकात

टीआरपी डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच अमरिंदर सिंह बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। माना जा रहा है कि अमरिंदर यहां शाह से भाजपा में शामिल होने की बात कर सकते हैं।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल पंजाब और हरियाणा में कृषि कानून को लेकर नाराज किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में भाजपा नाराज किसानों को मनाने की जिम्मेदारी कैप्टन को सौप सकती है। बता दें कि यह केवल कयास लगाई जा रही है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।