G-23: अब गुलाम नबी ने लिखी सोनिया को चिट्ठी, तत्काल बुलाएं CWC बैठक, सिब्बल का राहुल पर निशाना- करीबी भी साथ छोड़ गए, कांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की तत्काल बैठक बुलाने को कहा।

उधर सिब्बल ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘हम (जी-23) वो लोग नहीं हैं, जो पार्टी छोड़कर कहीं और चले गए हों। यह विडंबना है कि जो उनके करीब थे, वे उन्हें छोड़कर चले गए और जिन्हें वे अपने करीब नहीं मानते हैं, वे आज भी साथ खड़े हैं। बता दें कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

बता दें कि गुलाम नबी आजाद उन 23 नेताओं (जी -23) के समूह का हिस्सा हैं, जिन्होंने पिछले साल सोनिया गांधी को एक कड़े शब्दों में पत्र लिखा था। पत्र में पार्टी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया गया था। गुलाम नबी आजाद के पत्र के पहले दिग्गज कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि वो अपनी मांगो कों उठाना जारी रखेंगे। बता दें कि कपिल सिब्बल जी -23 समूह का एक हिस्सा हैं।

See also  अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का जय जवान आंदोलन, तीन चरणों में चलेगा अभियान

हमें जल्द से जल्द एक निर्वाचित अध्यक्ष की जरूरत:सिब्बल

पंजाब में संकट का सामना कर रही कांग्रेस पर अब दिल्ली में उसके वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ही सवाल उठा दिया है। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता राहुल गाांधी पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि जो उनके करीबी थे, वे भी साथ छोड़कर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और ललितेश त्रिपाठी जैसे बड़े नेता हमें छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं, उस पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए। सिब्बल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास फिलहाल कोई अध्यक्ष तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द एक निर्वाचित अध्यक्ष की जरूरत है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।