बांकीपुर उपचुनाव परिणाम की मतगणना के दौरान पटना एएन कॉलेज के बाहर तैनात सुरक्षा बल और समर्थकों की भीड़
पटना के एएन कॉलेज मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती जारी

Bankipur By-Election Results: पटना के एएन कॉलेज मतगणना केंद्र में 3 अगस्त 2026 को जारी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 10वें राउंड के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत किशोर 10वें राउंड के बाद 6,011 वोटों से आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं जबकि आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में चल रही मतगणना में शुरुआती रुझानों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लीड बनाए हुए हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है। इस बार उपचुनाव में प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। जनसुराज के संस्थापक इस सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

बांकीपुर में भाजपा और प्रशांत किशोर की प्रतिष्ठा का सवाल
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई थी। भाजपा ने इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार विधानसभा चुनावी मैदान में हैं। बांकीपुर में अपेक्षाकृत कम मतदान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। वर्ष 2010 से अब तक इस सीट पर मतदान प्रतिशत में चार से पांच प्रतिशत तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन जीत लगातार भाजपा के खाते में गई है। हालांकि इस बार मुकाबला अलग माना जा रहा है। बांकीपुर में सवर्ण मतदाताओं की अच्छी संख्या है, जिनमें कायस्थ समाज का प्रभाव अधिक है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं, जबकि प्रशांत किशोर ब्राह्मण समाज से हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने के साथ-साथ एनडीए और राजद, दोनों से नाराज मतदाताओं को अपने पक्ष में आकर्षित करने में सफल होते दिख रहे हैं।

जानें 7 वें राउंड का हाल
सातवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर को 13,500 वोट मिले हैं। वह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 3,811 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

6वें राउंड में भी बढ़त बरकरार
छठे राउंड के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 8,152 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के बीच अब 3,451 वोटों का अंतर हो गया है।

जानिए पांचवें राउंड का हाल
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बढ़त बनाए हुए है। पांचवें राउंड के बाद आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 8,971 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 6,652 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के बीच अब 2,319 वोटों का अंतर हो गया है। वहीं राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 1,534 वोट मिले हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।