टीआरपी डेस्क। Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है और अभी अंतिम नतीजे सामने आने में समय है लेकिन मोकामा में अनंत सिंह के घर महफिल सज चुकी है और जश्न का महौल है। क्योंकि मोकामा के चुनावी नतीजे अनंत सिंह के पक्ष में नजर आ रहे हैं। जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के घर पर वोटों की गिनती पूरी होने से पहले ही रसगुल्ले बनने शुरु हो गए हैं। मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्या मामले में जेल में बंद होने के बावजूद भी 17 राउंड की मतगणना में 17,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके समर्थकों को उनकी जीत पर पूरा यकीन है जिसके चलते पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास पर पिछले 2 दिनों से उनकी जीत की तैयारियां चल रही है।

जीत से पहले ही भव्य भोज की तैयारी

अनंत सिंह के प्रशंसक जीत का ऐलान होने से पहले ही भव्य भोज की योजना बना चुके हैं। जीत से पहले ही इनता बड़ा और भव्य आयोजन उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। खबरों की माने तो अनंत सिंह के आवास पर 15 से 20 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 23000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में विशाल टेंट और पंडाल लगाए गए हैं। करीब 12 चूल्हों में लगातार पकवान बनाए जा रहे हैं और 48 हलवाई मिठाई बनाने में लगे हुए है। तैयारियों की निगरानी लंदन से अनंत सिंह के बेटे वीडियो कॉल के जरिए कर रहे हैं।

See also  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, सरकार जल्द ले सकती है यह बड़ा फैसला

मोकामा सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही थी जो अब विफल होती नजर आ रही है। मोकामा सीट पर जेडीयू के अनंत सिंह का मुकाबला आरजेडी की वीणा देवी से है। वीणा देवी सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। दोनों बाहुबली नेताओं के बीच पुरानी रंजिश भी रही है। वहीं इस चुनाव के दौरान जनसुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या भी हो गई थी। इसका आरोप अनंत सिंह पर लगा जिसके चलते अनंत सिंह अभी जेल में बंद हैं।