गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 गुरु, 29 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

छत्तीसगढ़ के दो भाजपा नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी और उत्तराखंड में नियुक्त हुए सोशल मीडिया प्रभारी

BJP Social Media Team Appointments
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • BJP Social Media Appointment: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया टीम के लिए नई नियुक्तियां की हैं।
  • इस सूची में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।
  • मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश और सोमेश पांडे को उत्तराखंड में सोशल मीडिया से जुड़ा दायित्व सौंपा गया है।
  • वहीं उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि उत्तराखंड की जिम्मेदारी मनन दानी को सौंपी गई है।

BJP Social Media Appointment: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया टीम के लिए नई नियुक्तियां की हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश और सोमेश पांडे को उत्तराखंड में सोशल मीडिया से जुड़ा दायित्व सौंपा गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि उत्तराखंड की जिम्मेदारी मनन दानी को सौंपी गई है। पंजाब में चेतन ब्रागटा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया टीम के लिए प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।

दीपक महस्के ने जारी की सूची

भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने नियुक्तियों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इन बदलावों के जरिए पार्टी ने विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया संगठन की जिम्मेदारियां तय की हैं।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन