रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि डहरिया अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वे अपने आकाओं को खुश करने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति और उनके शीर्ष नेताओं के बयान को दखते हुए ऐसा लगता है कि अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इच्छा के अनुसार कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए।

नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहेरिया ने वर्कशॉप के मंच से पंडित नेहरु पर बोलते हुए आरएसएस पर निशाना सा​धा। शिव डहरिया ने कहा आरएसएस के लोग आजादी से पहले अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे वो नहीं चाहते थे कि देश आजाद हो।

उन्होने कहा कि आजादी में भाग लेने वाले लोगों को आरएसएस के लोगों ने फांसी दिलवाने का काम किया, वे अंग्रेजों के पिट्ठू बन गए थे।

वहीं प्रदेश सचिव चंदन यादव ने कहा कि BJP के लोग हमसे ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। जबकि इंडिया में सोशल मीडिया के सभी माध्यमों को लाने का श्रेय कांग्रेस को ही है।

See also  जब पीएम मोदी ने पूछा- आपको ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ का कोई लाभ मिला है, तो महिला कहा नहीं साहब, कुछ नहीं मिला सर... वायरल हुआ वीडियो

उन्होने युवक कांग्रेसियों से कहा कि वे भी अपनी पार्टी की सारी गतिविधियों को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक प्रसारित कर लोगों को जोड़ें। कार्यक्रम में सोशल मीडिया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तीन युवक कांग्रेसियों का सम्मान भी किया गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।