प्रयागराज। महंगाई की इस दौर में जहां 20 रुपए में ढंग का नाश्ता नहीं मिलता, ऐसे में यदि 20 रुपए में खाना मिलने की बात की जाय तो इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की अभिनव पहल से महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई दीदी कैफे योजना के तहत सरकारी दफ्तरों में  20 रुपये में छोले-भटूरे, समोसे, चाउमीन, ब्रेड पकौड़ा, पैटीज, अमूल छाछ, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स-नमकीन, कुल्हड़ चाय और पकौड़ी आदि मिलेगा।

खास बात है कि दीदी कैफै में शुद्धता के साथ कम दाम में खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए प्रयागराज में काम शुरू भी हो चुका है। सबसे पहला कॉफी सीएमओ दफ्तर में खोला जाएगा। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुद करेंगी. दरअसल, राज्य सरकार इसे दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शुरू करेगा. नगर निगम, डूडा की ओर से इसकी पहल शुरू की जा चुकी है। डूडा की परियोजना निदेशक वर्तिका सिंह ने बताया कि प्रयागराज समेत पूरे उत्तर प्रदेश में दीदी कैफे खोला जाएगा. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है।

See also  Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट का चुनावी बॉन्‍ड की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।