टीआरपी डेस्क। देश में इन दिनों समान नागरिक संहिता (UCC) की चर्चा जोरों पर है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जिस तरह इसकी वकालत की और विपक्ष को घेरा इसके बाद से इस मुद्दे पर हर पार्टी के विचार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी आज एक बड़ी बात कही है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह सैद्धांतिक रूप से समान नागरिक संहिता के पक्ष में है लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार इसे लागू करना चाहती उसके खिलाफ है। आम आदमी पार्टी से राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा है कि सैद्धांतिक तरीके से हम इसका (UCC) समर्थन करते हैं, मगर केंद्र सरकार जिस तरह से इसे लागू करना चाहती है, हम उसका समर्थन नहीं करते हैं।

संदीप पाठक ने कहा कि आर्टिकल 44 भी इसका समर्थन करती है कि देश में यूसीसी होना चाहिए। चूंकि यह मुद्दा ऐसा है जो देश के सभी धर्म संप्रदाय से जुड़ा हुआ इसके लिए बड़े स्तर पर विचार विमर्श होना चाहिए। देश के सभी वर्गों का सुझाव, सभी पार्टियों से विचार-विमर्श होना चाहिए। कुछ मुद्दे ऐसे होते हैं जिन्हें रिवर्स नहीं किया जा सकता है, ऐसे में उस पर प्रॉपर बहस और विचार होना चाहिए, यह मुद्दा भी वैसा ही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।