ब्रेकिंग: हेमेंद्र गोस्वामी बने मुंगेली नगर पालिका के कार्यकारी अध्यक्ष, सोनकर की बर्खास्तगी के बाद पहुंचा शासन का आदेश
ब्रेकिंग: हेमेंद्र गोस्वामी बने मुंगेली नगर पालिका के कार्यकारी अध्यक्ष, सोनकर की बर्खास्तगी के बाद पहुंचा शासन का आदेश

मुंगेली। पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी को छत्तीसगढ़ शासन ने मुंगेली नगर पालिका परिषद का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। शासन ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि नाली घोटाले में फंसे मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। सोनकर पर बिना नाली निर्माण किए ही ठेकेदार को 13 लाख रुपए भुगतान करने के आरोप हैं। इस मामले में तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले सहित 6 अन्य के खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।