22 new patients were also found
22 new patients were also found

बिलासपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए खतरे के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डायरिया बेहद खतरनाक हो गया है। यहां 2 और लोगों की डायरिया से मौत हो गई है। 3 दिन के अंदर डायरिया से 4 लोगों की जान जा चुकी है।

शहर में 2 महिलाओं की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन ने तारबाहर और तालापारा इलाके में सर्वे कराया। जांच में डायरिया के 22 नए मरीज मिले हैं और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत है। इनमें से 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार की सुबह से ही कैंप लगाकर सर्वे किया जा रहा है। इस बीच रविवार की रात तालापारा इलाके में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक अधेड़ की मौत हो गई। वह उल्टी दस्त से बीमार था और घर में अकेले रहता था। वह यहां फेरी लगाकर कपड़े बेचता था।

सोमवार सुबह तालापारा में ही एक और अधेड़ की उल्टी दस्त से मौत हो गई। उसे बीते बुधवार से उल्टी दस्त हो रहा था और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डायरिया से चौथी मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही निगम के अफसरों की नींद उड़ गई है।

10 मरीजों को पहले कराया गया था भर्ती

शनिवार और रविवार को मिले दो दर्जन से अधिक मरीजों को अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर 10 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया था। टीम ने रविवार को 400 से अधिक घरों में सर्वे किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।