टीएस सिंहदेव

रायपुर। सूरजपुर में टीएस सिंहदेव के एक बयान पर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सिंहदेव ने कल कहा था कि वो कार्यकर्ताओं से पूछकर भविष्य का फैसला करेंगे। इस बयान के बाद से सत्ते के गलियारे में कयासों का बाजार गर्म हो चला है।

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा है कि उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से पूछने की बात कही है, लेकिन मीडिया में ये बातें घुमायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बगल में खड़े प्रेमसाय सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि प्रेमसाय सिंह उनसे भी सीनियर हैं, लेकिन वो कार्यकर्ता से पूछते हैं। मैं भी चुनाव लडूंगा, तो कार्यकर्ताओं से पुछूंगा, कि चुनाव लड़ना है या नहीं। मुख्यमंत्री बीजेपी की तरफ से आये बयान पर भी भाजपा पर निशाना साधा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।