Youth Congress Election: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। 30 अगस्त से 29 सितंबर तक एक महीने तक ऑनलाइन वोटिंग होगी। इसमें 10 लाख से अधिक युवा सदस्य प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए वोट डालेंगे।
खास बात यह रही कि *ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए आरक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव के एक-एक पद पर एक भी नामांकन नहीं आया है।
एक सदस्य डालेगा 6 वोट, 18 से 35 साल के युवा कर सकेंगे मतदान
चुनाव की पूरी प्रक्रिया “With IYC” ऐप पर ऑनलाइन होगी। 18 से 35 वर्ष के सदस्य ही वोट कर सकेंगे। हर सदस्य को 6 वोट डालने का अधिकार होगा – प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए।
नामांकन और उससे जुड़े विवादों की सुनवाई युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव स्मृति रंजन लेंका ने राजीव भवन में की है। अब चुनाव प्रभारी फैसला करेंगे।

17 दावेदार मैदान में, बड़े चेहरों में सियासी खींचतान
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रमुख नामों में शैलेन्द्र बंजारे, सत्येन्द्र चेलक, प्रशांत बोकड़े, जसमीत शर्मा, हनी बग्गा और सजल चंद्राकर शामिल हैं।
चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाला प्रत्याशी स्वतः उपाध्यक्ष बन जाएगा। कुल 12 उपाध्यक्ष पद होंगे, जिनमें OBC, महिला, SC, ST और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षण है।
नामांकन में पेंच बरकरार
प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार गुलजेर अहमद और महासचिव के 5 दावेदारों के नामांकन होल्ड पर रखे गए हैं। इस पर 25-26 अगस्त तक फैसला आने की उम्मीद है।
किसे किसका समर्थन?
चुनाव से पहले ही जनसंपर्क तेज है। शैलेन्द्र बंजारे के लिए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और निवर्तमान अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रचार में जुटे हैं, वहीं सत्येंद्र चेलक को पूर्व CM भूपेश बघेल समर्थकों और पूर्व अध्यक्ष कोको पाढ़ी का समर्थन बताया जा रहा है।
FAQ: युवा कांग्रेस चुनाव
सवाल 1. छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस चुनाव कब से कब तक होगा?
चुनाव 30 अगस्त से 29 सितंबर तक एक महीने तक चलेगा और पूरी वोटिंग ऑनलाइन होगी।
सवाल 2. कितने वोटर मतदान करेंगे?
10 लाख से अधिक युवा सदस्य वोटिंग में हिस्सा लेंगे। एक सदस्य 6 पदों के लिए वोट डाल सकेगा।
सवाल 3. ट्रांसजेंडर कोटे को लेकर क्या खबर है?
प्रदेश में ट्रांसजेंडर के लिए उपाध्यक्ष और महासचिव का 1-1 पद आरक्षित था, लेकिन इन दोनों पदों पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।
सवाल 4. प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार कौन हैं?
17 दावेदारों में शैलेन्द्र बंजारे, सत्येन्द्र चेलक, प्रशांत बोकड़े, जसमीत शर्मा, हनी बग्गा प्रमुख हैं। दूसरे नंबर पर रहने वाला उपाध्यक्ष बनेगा।


