टीआरपी डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वाजारोहण के लिए जगदलपुर आ रहे हैं उनका यह दौरा 25 जनवरी से शुरू होगा और तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान वे प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, ध्वजारोहण करेंगे और तुरेनार औद्योगिक पार्क का लोकार्पण और गिरोला में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बस्तर जिले के कलेक्टर चंदन कुमार ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दिए गए दायित्व को प्रवास से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के संभावित बस्तर प्रवास 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन कार्यक्रम स्थलों की आवश्यक व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, वनमंडलाधिकारी डीपी साहू, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन दिवसिय बस्तर प्रवास पर रहेंगे, वे 25 जनवरी को जगदलपुर पहुंच जायेंगे, इंद्रावती विकास प्राधिकरण की पहली बैठक 25 जनवरी को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता इंद्रावती प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेश बघेल करेंगे। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और अन्य सदस्यों के अलावा कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गर्मी में हर साल इंद्रावती पूरी तरह से सूख जाती है ऐसे में इंद्रावती को बचाने के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है, और इस बार गर्मियों से पहले ही प्राधिकरण की बैठक हो रही है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंद्रावती को बचाने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं।

See also  इस राज्य के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।