Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कांग्रेस के बहुत सारे नेता बीजेपी के संपर्क में वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नारायण चंदेल पहले अपने नेताओं के संपर्क में तो रह लें। जब कभी बस्तर संभाग में बैठक होती है, तो वे गायब हो जाते हैं। बीजेपी ने पुराने नेताओं धरमलाल कौशिक और रमन सिंह को नेपथ्य पर धकेल दिया गया है।

भर्ती के सवाल पर कहा उन्होंने कहा कि नारायण चंदेल पहले पूरा बजट देख लें। बजट भाषण में मैंने कहा था कि 3 राज्य हैं, जहां कर्जा नहीं लिया गया है। जिनमें ओडिशा, त्रिपुरा और तीसरा छत्तीसगढ़ शामिल हैं। हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। यदि खराब अर्थव्यवस्था होती तो सारी योजना हम लागू नहीं कर पाते। चाहे राजीव गांधी न्याय योजना हो, गोधन या योजना हो या बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो, इसे हम लागू नहीं कर पाते।

वहीं सरकारी कर्मचारियों के वेतन नहीं दे पाने के सवाल पर कहा कि हमने कोरोना काल में भी किसी कर्मचारी की वेतन में कोई कटौती नहीं की जबकि उस समय देश के 6 राज्यों में 30 पर्सेंट की कटौती की गई थी। भारत सरकार ने खुद सांसदों के उनके तनख्वाह में 30 परसेंट की कटौती की थी। जितना कर्जा केंद्र सरकार ने लिया है, उतना छत्तीसगढ़ ने नहीं लिया है।

See also  सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 21 IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पीएम मोदी के तुष्टीकरण के आरोप पर सीएम ने कहा कि बजरंग बली और बजरंग दल दोनों अलग हैं। बजरंग बली के नाम को लेकर किसी को कोई तकलीफ नहीं है। सवाल करते हुए पूछा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल के कार्यकाल में बीजेपी ने कभी रामायण कराए, कभी कौशल्या माता का मंदिर जीर्णोद्धार कराए, शिवरीनारायण राजिम में रामजी की मूर्ति की स्थापना करवाई। पूरे राज्य में हम ना केवल रामायण करवा रहे हैं, बल्कि रामायण समितियों को 5 हजार भी दे रहे हैं।

बजरंग बली वह हम सबके आराध्य हैं। पीएम मोदी 40 पर्सेंट कमीशन पर क्यों नहीं बोलते। अडानी के बारे में क्यों नहीं बोलते। अरुणाचल प्रदेश में आग लगी है। 12 में से 8 जिलों में देखते ही गोली मारने का आदेश है। डबल इंजन की सरकार है वहां। उसके बारे में क्यों नहीं बोलते। बीजेपी खुद के बारे में बताए, अपनी पार्टी के बारे में बताएं। करप्ट लोगों की पार्टी बनकर रह गई है बीजेपी।

See also  करंट से झुलसे भारत जोड़ो यात्रा के 4 कांग्रेसी कार्यकर्त्ता  

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।