कांग्रेस ने जारी किया 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम भूपेश बघेल को भी मिली जिम्मेदारी
image source : google

टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

G-23 के नेताओं को सूची में नहीं किया गया शामिल

हालांकि इस सूची में पार्टी के किसी भी बड़े नेता को बंगाल में चुनावी रैली करने की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व को लेकर सवाल खड़ा करने वाले G-23 के प्रमुख नेताओं को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। आपको बता दें, बंगाल चुनाव के पहले चरण लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल जैसे असंतुष्ट नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है, जबकि G23 के अखिलेश सिंह को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

See also  14 को विशेष ट्रेन से दिल्‍ली जाएंगे छत्‍तीसगढ़ के कांग्रेसी, केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में होंगे शामिल

जिन 30 नेताओं को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी हैं। उनमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी, बी.के. हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आपीएन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, अब्दुल मनन, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, एएच खान चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपेन्द्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर ओरांव, आलमगीर आलम, अजहरुद्दीन, जयवीर शेरगिल, पवन खेड़ा और बीपी सिंह।

राहुल के खेमे में भूपेश बघेल सहित शामिल हुए अन्य नेता

राहुल गांधी खेमे के नेताओं को सूची में शामिल किया है। इनमें अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, कमलनाथ, रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत इत्यादि नेता शामिल हैं। हालांकि इस सूची में जी-23 में शामिल जितिन प्रसाद को भी जगह दी गई है। बताया जाता है कि जितिन प्रसाद ने जी-23 के नेताओं से फिलहाल दूरियां बनाई हुई हैं।

See also  CG Election 2023 : बिलासपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।