BJP's Comment On Ongoing Tussle In Congress - साव ने कहा, आदिवासी पीसीसी चीफ को कांग्रेस का सिंडिकेट बना रहा निशाना
BJP's Comment On Ongoing Tussle In Congress - साव ने कहा, आदिवासी पीसीसी चीफ को कांग्रेस का सिंडिकेट बना रहा निशाना

विशेष संवादाता

रायपुर। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा था कि, 9 सालों में सिर्फ जुमलेबाजी की गई है। 23 करोड़ लोग 9 सालों में गरीबी रेखा के नीचे आ गए, सिलेंडर और पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है, नोटबंदी से लोग परेशान है, रोजगार नहीं मिलने पर युवा परेशान है। मोदी सरकार के 9 साल पर कांग्रेस के 9 सवालों के जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा 27 सवाल और दिया जवाब कि आगे बढ़ रहा है आत्मनिर्भर भारत।

इस सब सवालों का जबाव देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि, आत्मनिर्भरता के साथ देश आगे बढ़ रहा है। देश ही नहीं दुनिया में भारत को जाना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटला क्यों हुआ, किसान आत्महत्या करने को मजबूर क्यों है, पेट्रोलियम पदार्थों में वैट कम कर दिया गया, लेकिन राज्य सरकार ने लोगों को राहत नहीं दी, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव प्रदेश में देखने को मिला, इतना कुछ होने के बाद क्या भूपेश बघेल जी पर मुकदमा नही चलना चाहिए? बता दें, 9 सवाल के जवाब में भाजपा ने कांग्रेस पर 27 सवाल दाग दिए।

See also  किसे मिलेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुर्सी; जानिए कब होगा फैसला?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।