Congress stages unique protest
Congress stages unique protest

Congress Stages Unique Protest: पखांजूर में माइंस की भारी वाहनों के कारण जर्जर हो रही सड़क को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सांसद भोजराज नाग की तर्ज पर जर्जर सड़क पर नींबू काटकर सड़क मरम्मत की मांग की।

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और सांसद भोजराज नाग पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह सांसद टोना-टोटका में विश्वास रखते हैं, उसी तर्ज पर सड़क की मरम्मत के लिए नींबू काटा जा रहा है ताकि सड़क ठीक हो सके।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पखांजूर क्षेत्र में माइंस की भारी-भरकम गाड़ियों के चलने से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार और स्थानीय सांसद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क के गड्ढों के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आए दिन हादसे हो रहे हैं।

क्या कहा था भाजपा सांसद भोजराज ने..?

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के डौंडीलोहारा में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांकेर से भाजपा सांसद भोजराज नाग ने पूजा-अर्चना कर नींबू काटकर बारिश रोकने का अनोखा दावा किया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में मंच से दिए गए इस बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इससे विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को नया मुद्दा मिला गया और महंगाई तथा मूलभूत समस्याओं का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया।

See also  Raipur City Crime: 31 की रात पार्टी के लिए ड्रग्स लेकर पहुंचे ईवेंट ऑगेनाईजर सहित 5 गिरफ्तार, राजेंद्र नगर पुलिस थाने का मामला

बहरहाल कांकेर में कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

FAQ: कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

सवाल 1. कांकेर में कांग्रेस ने कैसा प्रदर्शन किया?

जवाब: पखांजूर में जर्जर सड़क पर नींबू काटकर टोटका करते हुए मरम्मत की मांग की।

सवाल 2. कांग्रेस ने सांसद पर क्या तंज कसा?

जवाब: कहा कि सांसद टोना-टोटका में विश्वास रखते हैं, इसलिए उनकी तर्ज पर सड़क ठीक करने के लिए नींबू काटा जा रहा है।

सवाल 3. सड़क जर्जर होने की वजह क्या है?

जवाब: माइंस की भारी-भरकम गाड़ियों के लगातार चलने से सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।

सवाल 4. प्रदर्शन कहां हुआ?

जवाब: कांकेर जिले के पखांजूर में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा।