PM मोदी के ट्वीट पर सांसद महंत ने कहा- सोच रही हूं एक RTI, PMO भेजूं
image source ; google

टीआरपी डेस्क। बांग्लादेश के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बांग्लादेश की आज़ादी में भाग लेने की बात कही। वहीं इस बयान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने पलटवार किया है। महंत ने ट्वीट कर लिखा कि मैं सोच रही हूं कि एक RTI अभी PMO भेजूं। PM कब-कहां बांग्लादेश की आजादी में थे।

बता दें, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा बांग्लादेश के मेरे भाइयों और बहनों को, यहां की नौजवान पीढ़ी को मैं एक और बात बहुत गर्व से याद दिलाना चाहता हूं। बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था। मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था।

See also  बसपा ने जारी की 16 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।