रविवार, 25 अक्तूबर 2026 रवि, 25 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

CG BJP: छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बोलीं- ‘बिना बुलाए पार्टी कार्यालय न आएं’

Smriti Irani: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिदायत दी है कि वे बिना किसी कार्य या बुलावे के पार्टी कार्यालय आने से बचें। एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद स्मृति ईरानी सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री […]

छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Smriti Irani: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिदायत दी है कि वे बिना किसी कार्य या बुलावे के पार्टी कार्यालय आने से बचें।

एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद स्मृति ईरानी सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत कई प्रमुख नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान सभी नेता और कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

संगठनात्मक व्यवस्था में सुधार के निर्देश

‘मन की बात’ कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसमें आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठकों की श्रृंखला में प्रदेश प्रभारी ने संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक भी ली। इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन के आगामी अभियानों, बूथ स्तर की तैयारियों और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मंथन से तय होगी आगामी सियासी रणनीति

बैठकों के जरिए छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

Shravan Sharma
लेखक / पत्रकार:

Shravan Sharma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन