सिंहदेव के बंगले मे नौकरी की फरियाद लेकर पहुंची स्टाफ नर्स
सिंहदेव के बंगले मे नौकरी की फरियाद लेकर पहुंची स्टाफ नर्स

० सीएमओ, स्वास्थ्य संचालनालय से लेकर मंत्री बंगले तक लगा चुके गुहार

रायपुर। पेंडेमिक टाइम में जब खून के रिश्ते भी मुंह मोड़ चुके थे तब भगवन की तरह कोरोना इफेक्टेड को समय पर दवा, उपचार और सेवा देने वाली नर्सें अब खुद को रेग्युलर करने दर दर भटक रही हैं। कोरोना में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वालीं स्टाफ नर्स अब सवाल कर रही है की क्या अब हमारी ज़रूरत नहीं है विभाग को? लगातार स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ और आज स्वाथ्य मंत्री टी इस सिंहदेव के बंगले पहुंचकर नर्सों ने अपनी सेवा और सरकार द्वारा दिया गया वादा याद दिलाया।

अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के बाहर पहुंचकर कहा की वे बाबा के दरबार पर झोली फैला कर नौकरी की फरियाद लेकर स्टॉफ नर्सों को सेवा में बहाल करने की मांग करते है। साहू ने कहा भयंकर कोविड काल में अपने घर परिवार से दूर रहकर अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना मरीज़ों की रात और दिन सेवा करने वाले लगभग स्टाफ नर्सों को स्वास्थ्य विभाग ने निकाल दिया ह। जबकि उन्हें बकायदा नियुक्ति प्रदान की गई थी और आने वाले समय में स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन जैसे ही कोविड के मामले कम हुए सरकार उनके साथ यूज़ एंड थ्रो की पॉलिसी अपनाते हुए उनको सेवा मुक्त कर दिया गया है।

See also  Chhattisgarh Election 2023: मतदान केंद्र मे बिगड़ी वोटर की तबीयत, मचा हड़कंप

अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय देवांगन ने कहा कि कोरोना टीकाकरण केंद्रों व अस्पताल में पदस्थ समस्त स्टाफ नर्सों को एनबीएसयु में पदस्थ किया जाना है। किंतु आज दिनांक तक हमे किसी भी प्रकार का कोई नियुक्ति एवम आदेश प्राप्त नही हुआ हम सभी को एकम फाउंडेशन द्वारा एन एच् एम के पत्र के हवाले से हम सभी को निकाल दिया गया।

अजित जोगी युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजाराज बंजारे ने कहा की सभी स्टाफ नर्सो की भर्ती एवम एकम फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 में कोरोना कॉल के दौरान किया गया था इन सभी की पोस्टिंग डॉ भीमराव आंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर में दिया गया था ये सभी डॉ भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में कोरोना के दौरान अतिरिक्त कर्मचारियों के रूप में रखा गया था।जिसका कार्यभार विभिन्न कोरोना टीकाकरण केंद्रों एवम अस्पतालों में किया गया था।
आज के प्रदर्शन मे मुख्यरूप से प्रदीप साहू, अजय देवांगन, योगेंद्र देवांगन,राजा बंजारे, विश्वनाथ पटेल राज नायक,सन्नी तिवारी,टाकेश साहू, नवीन दीप,मनीषा साहू ,दीक्षा प्रधान, वंदना,नम्रता, तारा,कोनिका, सबीना बानो ,शाहीन खान ,मनीषा नेताम ,सीता साहू आदि उपस्थित थे ।

See also  सड्डू से लापता हुई बच्ची का शव मिला, घर के बाहर से हुई थी लापता, दुष्कर्म के बाद की गई हत्या

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर